ये तरीके आपकी आंखों की रोशनी बढ़ा देंगे

ये तरीके आपकी आंखों की रोशनी बढ़ा देंगे

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। उनमें से एक है आंख की समस्या। ये परेशानी काफी तकलीफ दायक होती है। क्योंकि अगर आंख ठीक ना रहे तो हम किसी भी चीज को नहीं देख पाएंगे। इसलिए आंखों का कमजोर होना एक काफी गंभीर समस्या है। कई लोगों को तो काफी कम उम्र में ही चश्मा लगाना पड़ता है। अगर वो वैसा ना करें तो उन्हें अन्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं। वहीं कई लोगों को आंखों की समस्या की वजह से सिर दर्द भी झेलना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आंखों की समस्या और कम उम्र में चश्में से कैसे छुटकारा पाएं ये बड़ा सवाल है। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इन परेशानियों से छुटकारा पाएं।

पढ़ें- जानें, प्लेटलेट्स के कम होने से लेकर बढ़ने तक की पूरी जानकारी

अगर हमारा खान-पान और रहन-सहन बेहतर हो तो हमें कोई भी बीमारी नहीं होगी। ऐसे में अगर हम भोजन अच्छा करें तो हम इस परेशानी से भी बच सकते है। तो आइए जानते है कि अगर आंख की समस्या हो और चश्मे से छुटकारा पाना हो तो क्या खाएं-

आंखों की रोशनी ऐसे बढ़ाएंगे ये तरीके (Remedies to Improve Eyesight in Hindi):

बादाम का सेवन

बादाम खाने से दिमाग के अलावा आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इसका इस्तेमाल रोज करना चाहिए। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा विटामिन ई होता है जो आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी है। इसके अलावा बादाम को रातभर भिगोकर पीस लें। इस मिश्रण को पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा होता है। 

बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण खाएं

बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण आंखों की रोशनी के लिए अच्छा रहता है। इन सभी चीजों को पीसकर एक डब्बे में भरकर रख लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध में करीब एक चम्मच पाउडर को डालें। ऐसा करने से आंखों को फायदा होगा। 

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं। इसलिए हरी सब्जियों का सेवन रोज करें। अगर किसी वजह से हरी सब्जियां खाना पसंद नहीं है तो सूप बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

रोजाना खाएं आंवला

आंवला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर आंखों के लिए। आंवले में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट। विटामिन सी आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है।

रोज करें व्यायाम

व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा होता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी कई व्यायाम हैं। इन व्यायाम से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

छोटी से लौंग देती है कई बड़े फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।